October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, आपदा पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर दो बजे से शिमला में शुरू होगा। सत्र की शुरूआत आनी से पूर्व विधायक स्वर्गीय खूब राम के शोकोदगार के साथ होगी। जिसके पश्चात प्रश्नकाल होगा। बाद में मुख्यमंत्री साप्ताहिक कार्यसूची बारे अपने वक्तव्य रखेंगे, जिसके बाद विभिन्न विधेयक सभा पटल पर रखे जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में मानसून के कारण आई आपदा से हुए नुकसान को लेकर राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को लेकर सदन में प्रस्ताव लाएंगे। 25 सितंबर तक चलने वाले मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

विपक्षी दल भाजपा आपदा, कानून-व्यवस्था और संस्थान बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं सतापक्ष की ओर से इन मुद्दों पर जवाब देने की रणनीति बनाई गई है। आपदा से हुए भारी नुकसान और आपदा राहत राशि के वितरण के मुद्दे पर विपक्ष पहले दिन हंगामा कर सकता है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया जा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संकेत दे चुक हैं कि आपदा सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। हमीरपुर जिला के भोरंज में एक महिला के साथ अत्याचार की घटना पर भी विपक्ष सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर सकता है। सत्र को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि 25 सितम्बर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 7 बैठकें होंगी। 21 सितम्बर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सत्र के लिए 750 से ज्यादा प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष व विपक्ष से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.