• September 8, 2024

Horoscope 4 March 2023 : शनिवार को इन चार राशि के जातकों की बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए कैसा है आपका राशिफल ?

 Horoscope 4 March 2023 : शनिवार को इन चार राशि के जातकों की बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए कैसा है आपका राशिफल ?

4 मार्च 2023 शनिवार को पड़ने वाला है। यह दिन का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि के जातको के लिए ये दिन कुछ ख़ास नहीं रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य की माने तो, इस दिन इन जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। वही बाकी की राशियों के लिए ये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस दिन सफलता किसके हाथ लगेगी, आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं?

आइए जानते है क्या कहता है आपका राशिफल

मेष
कारोबार में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशानी होगी। पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं।

वृषभ
आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। नवीन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे सम्पर्क में आने से बचें वरना सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।

मिथुन
कारोबार में विस्तार के लिये लोन लेना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर के प्रति आपका रूख सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है।

कर्क
आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बिल्डर्स अपने रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी।

सिंह
अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सँभलकर निवेश करें। विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या होगी। बच्चों के करियर को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं।

कन्या
भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। युवा अपने करियर में नया प्रयोग कर सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं।

तुला
अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं।

वृश्चिक
किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी। मित्रों के साथ मजाकिया समय का आनन्द लेंगे। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु
मन में कुछ शंका पनपती रहेंगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है।

मकर
स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिन्ता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

कुम्भ
आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सर्द-गर्म के कारण शरीर में सूजन हो सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन
आपके पास बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध का ऑफर आ सकता है। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट के दौरान सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *