• July 27, 2024

Horoscope 27 February 2023 : आज इन राशि जातकों की दूर होंगी तकलीफें, पढ़ें आज का राशिफल

 Horoscope 27 February 2023 : आज इन राशि जातकों की दूर होंगी तकलीफें, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आक्रामक भाषा शैली के कारण आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी पर भी बहुत भरोसा न करें। रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। पूर्व में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। भावुकता के बजाय बुद्धि से काम लें। धार्मिक कार्यक्रम में आप भाग लेंगे।

वृषभ
नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी।

मिथुन
आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।

कर्क
व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। पैतृक सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा।

सिंह
नया काम शुरु करने के लिये दिन शानदार रहेगा। आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे। विदेशों से जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या
कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आंक सकते हैं। आज चंचलता पर नियन्त्रण रखना आपके लिये बहुत जरूरी है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा।

तुला
आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। टालमटोल के कारण आप अवसरों को चूक सकते हैं। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बहुत तलाभुना और जंक फूड खाने से बचें। मेडिटेशन और योग आपको हर तरह से लाभ पहुँचायेगा।

वृश्चिक
आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहें।

धनु
अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। धारदार उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।

मकर
सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें।

कुम्भ
व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी।

मीन
दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *