• September 8, 2024

Horoscope 23 February 2023 : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

 Horoscope 23 February 2023 : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

मेष
अपनी दिनचर्या व्यवस्थित व अनुशासित रखें। तलभूना और बाहर का भोजन करने से बचें। अपने उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारियों से बहसबाजी न करें। मंहगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ने की सम्भावना है।

वृषभ
परिवार वालों की कुशलता और खुशहाली से मन में सन्तोष उत्पन्न होगा। फिल्म निर्माण और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ कमा सकते हैं। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है। काफी दिनों से नौकरी में चल रही समस्या आज खत्म हो सकती है।

मिथुन
नये कारोबार में निवेश कर सकते हैं। सन्तान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। प्रणय जीवन में नवीनता का संचार होगा। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आपके मैनेजमेन्ट की काफी प्रशंसा होगी। शासन और प्रशासन का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।

कर्क
धन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान होगा। एक के बाद एक सभी कार्य बनते ही चले जायेंगे। आप सिर्फ अपने मन को शान्त रखने का प्रयास करें। नवविवाहित जातक किसी पारिवारिक पूजन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र की आगामी योजनाओं के लिये विशेषज्ञ लोगों से विमर्श कर सकते हैं।

सिंह
आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिसको लोग शायद अभी व्यवहारिक न मान रहे हों। जो लोग जुएँ और नशे से जुड़े हैं उनको गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप भ्रमित हो सकते हैं। आध्यात्मिक विचारों के मनन में समय बिताना सर्वोत्तम होगा। सामाजिक रिश्तों का दबाव आपके ऊपर बन सकता है।

कन्या
आज सुबह से ही आपका मूड काफी सकारात्मक और उत्पादक रहेगा। सुरक्षा और पुलिस विभाग से जुड़े लोगों पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। अपने धन का सदुपयोग करें। और बिना सोचे-विचारे उसे खर्च न करें। योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने से आपको कारोबार में भविष्य में भी अच्छा लाभ होगा।

तुला
परिवार और ऑफिस दोनों ही जगह आप संयम का परिचय देंगे। बड़े और बुद्धिमान लोगों की संगति प्राप्त होगी। गुप्त शत्रुओं का भेद आपके सामने खुल सकता है। आपकी सेवाभावना लोगों के लिये प्रेरणा बनेगी। विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक
मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी कर सकते हैं। कमीशन से जुड़े व्यापार में लाभांश बढ़ेगा। सन्तान के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान अवश्य रखें। पिता के साथ और मार्गदर्शन का लाभ आपको व्यापार सम्भालने में मिलेगा।

धनु
कुछ नजदीकी लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। यदि घर से बाहर जा भी रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर चलें। जिद्दी रवैया अपनाने से बचें। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिये। सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

मकर
आज आप व्यस्त तो रहेंगे लेकिन आप परिवार के साथ आनन्द के क्षण भी बितायेंगे। तार्किक विषयों पर अपनी बेबाक राय देंगे। आपकी सेहत पहले से बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे। बॉस आपके काम को देखकर काफी खुश रहेगा।

कुम्भ
पर्यटन से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। ज्यादा भावुक होने से बचें। अपनी कमजोरियाँ किसी से साझा न करें। शाम तक कोई गुमी चीज वापस मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सोच-समझकर खर्चें करने चाहिये। लोग आपकी झूठी-प्रशंसा भी करेंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। शुभ और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। धन के मामले में आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। काम को पूरा करने का जुनून रहेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *