• July 27, 2024

Horoscope 15 February 2023 : कल इन राशि का जातकों पर बरसेंगी भगवान गणेश की कृपा, जानिए मेष से मीन तक अभी राशियों का राशिफल….

 Horoscope 15 February 2023 : कल इन राशि का जातकों पर बरसेंगी भगवान गणेश की कृपा, जानिए मेष से मीन तक अभी राशियों का राशिफल….

हिंदू धर्म में गणेश भगवान को प्रथम पूज्य देवता का दर्जा प्राप्त है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत इनकी पूजा से की जाती है. कहते हैं जिन लोगों पर गणपति जी की कृपा बरसती है उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं रहेती. जानिए बुधवार का दिन किन राशियों की करियर, आर्थिक, लव और स्वास्थ्य लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है. जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल …..

मेष
धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। हित शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं।

वृषभ
व्यवसाय में अपने खर्चों को नियन्त्रित करने का प्रयास करेंगे। पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। वकीलों को किसी बड़े केस में जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने से आप सन्तुष्ट रहेंगे।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में गलतियों के कारण अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न उतारें। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। बिगड़े सम्बन्धों को सुधारने का प्रयास करें। पसलियों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है।

कर्क
उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। आज शाम को आप किसी गम्भीर विषय पर चिन्तन कर सकते हैं। अनावश्यक कार्यों को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा ज्यादा रहेगा। मित्र आपकी मदद करने में हिचकिचा सकते हैं।

सिंह
जॉब में असन्तोष उत्पन्न होगा। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं। अपने कार्यों को लेकर गम्भीर रहेंगे। सहकर्मियों के प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। भुजाओं में दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।

कन्या
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

तुला
धन को लेकर अटके हुये काम बनेंगे। झूठ बोलने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक
कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सभी काम बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

धनु
सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभचिंतकों से विवाद न करें। समुद्री तट के समीप रहने वाले लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं।

मकर
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इनोवेटिव विचारों का प्रयोग बिजनेस में कर सकते हैं। पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुम्भ
व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियन्त्रण कर पाने में सफल रहेंगे।

मीन
विदेशों में रह रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील मिलने की सम्भावना बन रही है। बॉस का विश्वास आपके ऊपर थोड़ा कम रहेगा। विद्यार्थियों का मन दूसरे कार्यों में बंट सकता है। निजी रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें। अध्यात्म के प्रति मन में रुचि जागृत होगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *