• March 3, 2026

मनी लान्ड्रिंग के आरोपित मुकेश मित्तल की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी

 मनी लान्ड्रिंग के आरोपित मुकेश मित्तल की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी

ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में टेंडर घोटाला के जरिये अवैध कमाई करने और मनी लान्ड्रिंग करने के आरोपित मुकेश मित्तल की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गयी है।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। उन्होंने अदालत को बताया कि मुकेश मित्तल ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की अवैध कमाई को निवेश करने में सबसे बड़ा मददगार है। इसलिए इसे अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मुकेश मित्तल पर आरोप है कि वह निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कालेधन को विभिन्न खातों से सफेद बनाकर उनके पारिवारिक सदस्यों के खाते में जमा करवाता था। इसके लिए मुकेश मित्तल अपने कर्मचारियों और रिश्तेदारों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *