ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों व कलाकारों को मिलता है बेहतर मंच: मुख्य सचिव

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि चित्रकला एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के आयोजनों से कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है।

मुख्य सचिव कौशल ने शनिवार को पंचकूला में ’हमारे शहर में वर्षा’ विषय पर आयोजित चित्रकला एवं फोटोग्राफी कार्यशाला में शामिल हुए थे। कार्यशाला में चार सौ से अधिक विद्यार्थियों व अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने चित्रकला में विद्यार्थियों तथा कलाकारों की बनाई जा रही पेंटिंग को देखा और जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थी रहनुमा की पेंटिंग में खासी रुचि दिखाई और उनकी प्रतिभा को देखकर अत्यधिक प्रभावित हुए। रहनुमा ने अपने पांव का इस्तेमाल करते हुए महिला सशक्तिकरण पर आधारित पेंटिंग तैयार की। मुख्य सचिव ने रहनुमा की हौसला अफजाई करते हुए उसे शाबासी दी और बातचीत कर उसका मनोबल बढ़ाया।

हरियाणा पावर यूटिलिटीज के अध्यक्ष पीके दास ने कहा कि वर्षा ऋतु हम सभी के लिए काफी उत्साहवर्धक होती है। विद्यार्थियों के इसी उत्साह को क्रिएटिविटी में परिवर्तित करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक सद्भाव के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि कला संवेदनशीलता को बढ़ावा देती है और अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *