ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार्यशाला में साइबर अपराधों के प्रति पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

जनपद में बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए आज साइबर क्राइम और स्थानीय पुलिस ने थाना पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत धनोरी डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में सामूहिक रूप से विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी।

कार्यशाला में छात्रों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए। जागरूकता कार्यक्रम में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार से कांस्टेबल शक्ति सिंह व कांस्टेबल योगेंद्र सिंह ने तथा थाना पिरान कलियर से उप निरीक्षक महिपाल सिंह व कांस्टेबल अमित कुमार ने सुझाव दिए गए। इस दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं को भी सही प्रकार से उनके जवाब देकर संतुष्ट किया गया। इससे पूर्व कालेज पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *