ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ई रिक्शा चोरी का आरोपित दबोचा, ई रिक्शा बरामद

पुलिस ने ई रिक्शा चोरी के आरोपित को गिरफ्तार करते हुए चोरी का ई रिक्शा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

इंदिरा विहार कॉलोनी सुनहरा रोड रुड़की कोतवाली गंगनहर निवासी विक्रम सिंह पुत्र स्व. बृजमोहन ने 26 सितम्बर को अपनी ई रिक्शा चोरी होने संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छछरौली थाना मोरना मुज्जफरनगर यूपी से आरोपित को चोरी की ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम 39 वर्षीय रवि वर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व. सतपाल निवासी पुरानी तहसील नकली चाय वाली गली रुड़की कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार हाल निवासी ग्राम छछरौली थाना मोरना जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *