शांति, प्रेम और सद्भावना से ही सतयुग का लक्ष्य संभवः सुदेश
हरिद्वार, 13 जुलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केन्द्र पर वैश्विक संस्कृति, प्रेम, शांति, सद्भावना विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में माउंट आबू से आई ब्रह्माकुमारीज संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका सुदेश दीदी ने कहा कि विश्व में शांति, प्रेम, सद्भावना स्थापना से ही हम सतयुग के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व में शांति, प्रेम, सद्भावना की स्थापना तभी हो सकती है, जब हम सबके मन में शांति, प्रेम का बीज बोया होगा। मन में शांति व प्रेम का बीज बोने से ही मन मंदिर बनेगा।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि कर्नल देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रेम, शांति, सद्भावना तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, जब हम प्रेम का दायरा बढ़ाएंगे तो अपने आप सब लड़ाई बंद हो जाएगी, धीरे-धीरे शांति बढ़ेगी। जब चारों तरफ शांति बढ़ेगी तब सद्भावना अपने आप ही बढ़ जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े लोग उपस्थित रहे।