पंडित वेणी माधव गोस्वामी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान और ज्योतिष एवं लाल किताब के पितामह दैवज्ञ पंडित वेणी माधव गोस्वामी की अस्थियां वैदिक विधि विधान के साथ सतीघाट कनखल में वैदिक मत्रों के मध्य गंगा में विसर्जित की गईं। उनके बेटे पंडित रिवू कांत गोस्वामी ने अपने पिता की अस्थियां वैदिक मंत्रों के मध्य गंगा में प्रवाहित कीं।

पंडित वेणी माधव गोस्वामी श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के महामंत्री रहे। पंडित वेणी माधव गोस्वामी का अस्थि कलश दिल्ली से कनखल सती घाट उनके परिजन लेकर आए, जहां पर श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, सदस्य सुनील दत्त पांडेय, पंडित प्रवीन कौशिक आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तीर्थ पुरोहित पंडित चंदन लाल कांता प्रसाद पंडित धनीराम ने अस्थि विसजन का कार्यक्रम वैदिक विधि विधान से कराया।

श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान रहे पंडित वेणी माधव गोस्वामी लाल किताब के विशेषज्ञ माने जाते थे। उन्होंने लाल किताब को जन-जन तक पहुंचाया। उसको सरल भाषा में भक्तों को समझा कर उसका लाभ प्रदान किया। उनके निधन से सनातन धर्म परिवार और सनातन धर्म के अनुयायियों को अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *