• January 2, 2026

सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना संतों का मूल उद्देश्यः बलवीर गिरी

 सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना संतों का मूल उद्देश्यः बलवीर गिरी

बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्वकेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना ही संतों का दायित्व है। हरिद्वार के संतों ने भारत का जो स्वरूप विश्व पटल पर प्रस्तुत किया है वह अद्भुत एवं अकल्पनीय है।

बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में पुरुषोत्तम एवं श्रावण मास पर्यंत 21 विद्वान पंडितों द्वारा जारी धार्मिक अनुष्ठान के संपूर्ण होने पर विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया, जिसमें सभी अखाड़े के संतों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि सर्व प्राचीन सनातन धर्म अजर, अमर, अविनाशी है, जिससे भारत संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करता चला रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब विश्वगुरु के रूप भारत एक बार फिर उभरेगा।

नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि युवा संत सनातन धर्म की रीड़ हैं। जो भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज युवा एवं ऊर्जावान संत हैं जो अपने तप और विद्वता के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करते हुए धर्मनगरी का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस दौरान अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने महंत बलवीर गिरी महाराज को फरसा भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *