ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस छोड़ भाजपा के हुए हरदा के खास आधा दर्जन नेता और संत

कभी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खासमखास रहे नेताओं ने हरदा को चुनावी मझधार में अकेला छोड़ दिया और स्वयं सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की छत्र छांव में जा बैठे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए करीब आधा दर्जन नेताओं और संतों को टोलफ्री नंबर पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं और संतों में प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री राजेश रस्तोगी, मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत के ओएसडी रहे पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक जखमोला, सत्यनारायण शर्मा, तोष जैन, स्वामी ऋषिश्वरानंद आदि शामिल रहे। इन नेताओं और संतों के चुनावी समर में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा का दामन थामने वाले सभी नेताओं और संतों का कहना था कि उन्होंने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा के जीत की हैट्रिक लगाने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *