• March 4, 2026

बैंक में घुसकर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार

 बैंक में घुसकर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार

 ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय में एक बैंक में सीआरएम मशीन को तोड़ने और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ज्वालापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया सराय ज्वालापुर शाखा के परिसर में पास की दीवार तोड़कर चोर घुस आये थे। जहां सीआरएम मशीन को खोलने के इरादे से तोड़फोड़ की गई तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर आरोपित फरार हो गए थे। 4 जून को बैंक शाखा प्रबंधक मीनाक्षी शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपित समीर अन्सारी पुत्र बहराम अन्सारी निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर को डीवीआर, एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ रामानंद इंस्टिट्यूट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *