• March 8, 2026

दीपक रामचन्द्र शेट के नेतृत्व में पालीथिन के खिलाफ चलाया वृहद अभियान

 दीपक रामचन्द्र शेट के नेतृत्व में पालीथिन के खिलाफ चलाया वृहद अभियान

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर में पालीथिन मुक्ति और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान अधिशासी अधिकारी दीपक रामचन्द्र शेट एवं उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाया गया।

इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की गयी, जिसमें मुख्य रूप से हरिद्वार रोड पर स्थित मुखिया होटल स्थित एक गोदाम पर टीम द्वारा छापा मारा तथा सघन चैकिंग की गयी। दुकान में भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ी गयी, जिसको निकाय द्वारा जब्त किया गया।

सिंगल यूज प्लास्टिक लगभग 4000 किलो से भी अधिक है। इस दौरान नगर क्षेत्र के व्यापारियों को अवगत कराया गया तथा चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यापारी,संस्था आदि किसी भी दशा में सिंगल यूज प्लास्टिक को कय विक्रय न करें। इस प्रकार के अभियान भविष्य मंे भी जारी रहेगें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति नागरिकों को जागरूक भी किया गया।

छापामारी टीम में चन्द्रशेखर शर्मा, सहायक अधिशासी अधिकारी, पुलिस विभाग की ओर से चौकी इंचार्ज कस्बा लक्सर अंशुल अग्रवाल, अकबर शेख, अवर अभियन्ता, योगेश चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *