मोबाइल और स्नैचर गैंग के दो आरोपित गिरफ्तार, 13 मोबाइल बरामद

भीड़ भाड़ वाले इलाकों से लोगों के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले गैंग के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 13 मोबाइल भी बरामद किए हैं।

मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपितों को पेट्रोप पम्प के पास शिवालिक नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन व लूट के 02 मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर लूट व चोरी किए अन्य 11 मोबाइल भी बरामद किये गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम राज तिलक पुत्र धूम सिंह निवासी किरतपुर, बिजनौर उ.प्र. हाल पता सिडकुल व मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल बताए।

गाैरतलब है कि बीती 3 सितम्बर को अज्ञात बाइक सवार युवकों के भीड़ में मोबाइल छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *