• March 10, 2026

सड़क दुर्घटना में दम्पत्ति समेत बच्ची की मौत

आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम के अलावा दंपति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बच्ची घायल हुई है। घटना के बाद आरोपित चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियां भी थीं। जैसे ही सोनू झबरेड़ा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवार के लोग व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *