• December 28, 2025

होम से दुष्कर्म पीड़िता का फंदे से लटका शव बरामद

 होम से दुष्कर्म पीड़िता का फंदे से लटका शव बरामद

शहर के हाकिमपाड़ा स्थित एक होम से दुष्कर्म पीड़ित युवती का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। होम के अधिकारियों ने बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे युवती को फंदे से लटका हुआ पाया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या की है। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के एक चाय बागान में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद से युवती को सिलीगुड़ी के उक्त होम में रखा गया था। इस दिन पीड़िता की लटका हुआ शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *