• October 17, 2025

एशियन गेम्स में ब्रिज खेल का संदीप ठकराल ने किया नेतृत्व, जीता कांस्य पदक

 एशियन गेम्स में ब्रिज खेल का संदीप ठकराल ने किया नेतृत्व, जीता कांस्य पदक

चीन में हो रहे एशियन गेम्स 2023 में उत्साह के साथ ब्रिज खेल में पुुरुषों की टीम में गुरुग्राम के खिलाड़ी संदीप ठकराल ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। पेशे से इंजीनियर संदीप ठकराल वैसे तो अपनी आईटी कंपनी चलाते हैं, लेकिन ब्रिज खेलों में उनकी गहरी रुचि है। ब्रिज खेल की टीम को रजत पदक मिला।

एशियन खेलों मेें गुरुग्राम के संदीप ठकराल ने भारतीय ब्रिज टीम का नेतृत्व किया। भारतीय ब्रिज टीम का फाइनल मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग के साथ हुआ। इसमें भारतीय टीम ने 152 का स्कोर बनाया, जबकि हॉन्ग-कॉन्ग की टीम ने 231 का स्कोर खड़ा किया। भारत की टीम में संदीप ठकराल के साथ जग्गी शिवदासानी, अजय प्रभाकर खरे और राजू तोलानी शामिल रहे।

खेल की शुरुआत से लेकर अंत तक हॉन्ग-कॉन्ग टीम भारी रही। इस स्पर्धा में भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। संदीप ठकराल ने बताया कि हमारा खेल प्रदर्शन शानदार रहा। फाइनल मुकाबले में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाड़ी शुरुआत में भी बढ़त बना गए थे।

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-66 में रहने वाले ब्रिज एथलीट संदीप ठकराल पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अपनी आईटी कंपनी संचालित करते हैं। वर्ष-1997 से ब्रिज खेल रहे संदीप ठकराल ने 2019 से 2022 तक चार बार विंटर नेशनल चैंपियनशिप और 2022 में समर नेशनल चैंपियनशिप जीती। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीडब्ल्यू चैंपियनशिप-2011 में कांस्य पदक, बीफेम-2021 में स्वर्ण पदक, एशिया कप-2022 में कांस्य पदक व बीफेम-2023 (इस साल की शुरूआत) में स्वर्ण पदक जीता।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *