• March 8, 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रविवार को बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मीडियाकर्मियों से कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी। राज्य में जो सीएनटी-एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह कानून राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *