ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, Smartwatch से ले सकेंगे चैटिंग के मजे

टेक डेस्क: खुशखबरी ! यदि आप भी इस आधुनिक दौर में चैटिंग के लिए सबसे जयादा समय व्हाट्सप्प में बिताते है तो आपके लिए एक नया अपडेट लेकर आए हैं। इसके साथ ही अगर आप कलाई में स्मार्टवॉच पहनते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। जहां अभी तक आप अपनी स्मार्टवॉच का इस्तेमाल अपनी हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कर रहे थे, अब अपने इस डिवाइस का इस्तेमाल एक और मजेदार काम के लिए कर सकेंगे।

दरअसल, वॉट्सऐप के यूजर्स के लिए अब स्मार्टवॉच के साथ चैटिंग करना आसान हो गया है। जी हां, कंपनी के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक गूगल के वियर ओएस डिवाइस में वॉट्सऐप की सुविधा जोड़ी गई है।

लखनऊ: द केरला फिल्म के समर्थन में बीजेपी महामंत्री ने लगाया पोस्टर

स्मार्टवॉच में वॉट्सऐप चैटिंग का मजा….

# स्मार्टवॉच पर वॉट्सऐप चैटिंग के लिए सबसे पहले नए अपडेट को इन्स्टॉल करना होगा।
# इसके बाद ऐप को ओपन करना होगा।
# स्मार्टवॉच ऐप को वॉट्सऐप से लिंक करने के लिए स्मार्टवॉच पर एक 8 डिजिट का कोड अपीयर होगा।
# इसके बाद इस कोड को डिवाइस पर एंटर करने की जरूरत होगी।
# डिवाइस लिंक होते ही यूजर की वॉट्सऐप चैट्स सिंक हो जाएंगी।
# इसके बाद यूजर्स स्मार्टवॉच के जरिए अपना वॉट्सऐप मैनेज कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *