October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चमोली घटना को लेकर राज्य और मणिपुर मामले को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं : गणेश गोदियाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चमोली जिले में हुई करंट दुर्घटना के साथ मणिपुर मामले में प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार चमोली की घटना और केंद्र सरकार मणिपुर के मामले को लेकर गंभीर नहीं है।

गणेश गोदियाल ने चमोली दुर्घटना के बाद एम्स में भर्ती घायलों का हालचाल जानने के बाद ऋषिकेश में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने चमोली की घटना को गंभीरता से ना लेते हुए इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें भी झोल नजर आ रहा है। क्योंकि रिपोर्ट में व्यक्ति का नाम लिखकर संयुक्त वेंचर लिखा गया है, जिससे लगता है कि सरकार किसी को इस मामले में बचा रही है।

गोदियाल ने कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए और मानवीय आधार पर इसकी निष्पक्ष रूप से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख और घायलों के परिवारों को 10000 की मुआवजा राशि दिए जाने की मांग भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार कांग्रेस से कुछ अपेक्षा रखती है, तो कांग्रेस इस मामले में मानवीय आधार पर पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से मदद करने के लिए तैयार है। कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में की जाए।

कांग्रेस नेता ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मणिपुर के मामले को लेकर गंभीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.