• March 7, 2026

आग में चार गायें जलकर राख, चार गंभीर रूप से घायल

 आग में चार गायें जलकर राख, चार गंभीर रूप से घायल

होजाई जिलांतर्गत लंका के सरकेब बस्ति में अचानक लगी आग में चार गायों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। आग सरकेब बस्ती के ख्रिंग ख्रिंग गांव के निवासी कमालुद्दीन के पशु घर में लगी थी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती देर रात को सूचना मिलते ही मौके पर नखुटी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आग कैसे लगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आग को स्थानीय लोगों के प्रयास से ही बुझा लिया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *