• February 17, 2026

हावड़ा जूट मिल में लगी आग

 हावड़ा जूट मिल में लगी आग

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक जूट मिल में सोमवार को सुबह आग लग गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फोरशोर मार्ग पर स्थित मिल के अंदर किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। छठ पर्व के जुलूस में शामिल जूट मिल के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग देखी तो शिवपुर पुलिस थाने को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि संभवत: मिल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना में किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस इसकी जांच करेगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *