• March 9, 2026

जींद : टीटीई ने महिला से किया दुव्र्यवहार,गाड़ी में महिला को बंधक बनाने का आरोप

 जींद : टीटीई ने महिला से किया दुव्र्यवहार,गाड़ी में महिला को बंधक बनाने का आरोप

रेलगाड़ी में बिना टिकट सवार हुई एक महिला को टीटीई द्वारा बंधक बनाने व अभद्रता करने का आरोप है। महिला की शिकायत पर रेलवे थाना पुलिस ने टीटीई के खिलाफ बंधक बनाने, छेड़छाड़, दुव्र्यवहार करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बहादुरगढ़ निवासी पूनम रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो रेलगाड़ी चलने वाली थी। जिस पर वह बिना टिकट लिए रेलगाड़ी में रोहतक के लिए सवार हो गई। ड्यूटीरत टीटीई ने टिकट के बारे में पूछा, जिस पर पूनम ने टीटीई से टिकट बनाने के लिए कहा।

इस पर टीटीई भड़क गया और दो टके की औरत कहते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उसने रोहतक रेलवे स्टेशन पर उतरने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गिरेबान पकड़ कर बाथरूम की तरफ धकेल दिया। आरोपी ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। फिर आरोपी ने उसे धमकी देते हुए जीआरपीएफ तथा आरपीएफ का मेमो देने की बात कही।

आरपीएफ तथा जीआरपी जवानों के आने के बाद भी आरोपी ने मीमो नहीं दिया और रेलगाड़ी अगले रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई। जिस पर आरोपी ने धुरी में बिना टिकट चलने पर बंद करवाने देने की धमकी दी। इसी बीच महिला ने पुलिस हेल्पलाइन कंट्रोल रूम पर पर शिकायत दी। सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान रेलवे जंक्शन जींद पर पहुंच गए और महिला यात्री को रेलगाड़ी से नीचे उतारा। रेलवे थाना के एडिशनल एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला यात्री पूनम रानी की शिकायत पर इंटरसिटी रेलगाड़ी के टीटीई के खिलाफ बंधक बनाने, दुव्र्यवहार करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *