• February 28, 2026

अज्ञात वाहन से कुचल कर युवा किसान की मौत

 अज्ञात वाहन से कुचल कर युवा किसान की मौत

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। जिले के विभिन्न सड़कों पर हादसे में रोज लोगों की मौत हो रही है। बीते रात भी मंझौल सहायक थाना क्षेत्र में मंझौल-गढ़पुरा मुख्य सड़क पर हादसे में एक युवा किसान की मौत हो गई। मंझौल गढ़पुरा पथ के चौरी गाछी के समीप की है।

मृतक मंझौल पंचायत-तीन निवासी विनोद प्रसाद सिंह के पुत्र विकास कुमार उर्फ ब्रजेश कुमार है।

परिजन ने बताया कि वह सोमवार की देर शाम सूर्यमुखी की दमाही कर रहे मजदूर की देखरेख कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया तथा मंगलवार को शव परिजन को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *