• February 28, 2026

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व एक्टर कुशा कपिला ने लिया आपने पति से अलग होने का फैसला

 मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व एक्टर कुशा कपिला ने लिया आपने पति से अलग होने का फैसला

काफी चर्चा में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एक्टर कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने का फैसला ले लिया है। कुशा ने यह बात इंट्राग्राम पर पोस्ट के जरिये अपने फैंस के साथ साझा की है। काफी दिनों से साथ में कोई पोस्ट भी शेयर नहीं की थी।

कुशा और जोरावर के अलग होने की खबर ने किया उनके फैंस को हैरान

जहां कुशा के फैंस उनकी नए वीडियो का इंतज़ार कर रहे थे वहीं, अचानक उनके तलाक की खबर ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर कुशा की पोस्ट देख सभी फैंस काफी हैरान थे। यह भी बताया जा रहा है की काफी समय से उनकी कोई पोस्ट नहीं देखी गई थी और न ही कोई वीडियो सामने आया था।

 

कुशा कपिला और जोरावर ने 6 साल पहले की थी शादी

कुशा और जोरावर ने साल 2017 में शादी कर पति पत्नी के रिश्ते में बंधे थे। कुशा और जोरावर की लव मैरिज थी। इनकी शादी की फोटोज और वीडियोस भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

 

कुशा ने इंस्ट्राग्राम पर अफ़सोस जताया

कुशा कपिला ने अपने इंस्ट्राग्राम पोस्ट के जरिए कहा “जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह किसी भी तरह से आसान नहीं है, लेकिन हम जानते है की हमारे जीवन के इस मोड़ पर यह सही निर्णय है। हमने जो प्यार और जीवन एक साथ साझा किया है वह हमारे लिए सब कुछ है ,लेकिन दुःख की बात है की वर्तमान में हम अपने लिए जो खोज रहे है उसमे हमारा कोई मेल नहीं है। हमने इसमें अपना सब कुछ लगा दिया, जब तक हम कर सकते थे, लेकिन अब नहीं कर सकते।”

इसी के साथ कुशा ने यह भी लिखा की “एक रिश्ते का ख़त्म होना बहुत ही दुःख की बात है और यह हमारे और हमारे परिवार के लिए एक कठिन परीक्षा रही है। शुक्र है, हमारे पास इसे सही करने के लिए कुछ समय है,लेकिन हमने जो साझा किया और एक साथ बनाया वह एक दशक से अधिक समय तक अटका रहा। हमे अपने जीवन के अलग चरण तक पहुंचने के लिए अभी भी बहुत अधिक समय और उपाय की आवश्यकता है। हम अपने वर्तमान को ध्यान में रखते हुई इस अवधि को एक-दूसरे के प्रति प्यार, सम्मान और समर्थन के साथ गुजारना चाहते है।
हम अपने जीवन के प्यार का सह-अभिभाव बने रहेंगे और एक दूसरे के चीयरलीडर्स और समर्थन के स्तंभ बने रहेंगे।”

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *