• December 31, 2025

ममता सरकार के हाथ प्रशासन आने के बाद बड़े पैमाने पर फेर बदल की तैयारी

 ममता सरकार के हाथ प्रशासन आने के बाद बड़े पैमाने पर फेर बदल की तैयारी

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता हटा ली है। इसके बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सचिवालय पहुंची थीं। अब शुक्रवार से राज्य सरकार ने अपना नियमित कार्य शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया है कि सबसे पहले चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर तबादला किए गए अधिकारियों को उनकी जगह पर वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अगले सोमवार तक राज्य प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेर बदल हो सकते हैं। इसके अलावा चुनाव के समय विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं बाढ़, बज्रपात में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए वित्तीय मदद देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद गुरुवार को राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचीं थीं। उन्होंने महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के गुरुवार को हट जाने के बाद ममता पहली बार सचिवालय पहुंची थीं। चुनाव ड्यूटी से मुक्त होकर अपने पुराने पदों पर वापस आने के बाद बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों से बात की और आवश्यक निर्देश दिए हैं। उसी के मुताबिक शुक्रवार से काम शुरू हुआ है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *