• March 7, 2026

तमाड़ में आठ किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बम बरामद

 तमाड़ में आठ किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बम बरामद

तमाड़ थाना क्षेत्र के मोनोगोरा -अकारकोला के बीच रोड समीप एक पुलिया के नीचे से शक्तिशाली आठ किलो का आईईडी बम पुलिस ने बरामद की है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने प्रेशर कुकर में फीट किया हुआ आईईडी बम बरामद किया है। इसके बाद बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। यह बम तार से जॉइंट था।

बम प्रेशर कुकर में बंद कर पुलिया के नीचे रखा हुआ था। इसे सशस्त्र सीमा बल डूंगरडीह के 26वीं वाहिनी की टीम ने सर्च अभियान के दौरान बरामद किया। बम मिलने की सूचना तुरंत झारखंड जगुआर को दी गयी। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर दिया। बुंडू डीएसपी रतीभान सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रेशर कुकर में फिट किया हुआ आईईडी बम बरामद किया गया था। उसे डिफ्यूज कर दिया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *