ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षा मंत्री पेगू ने 33,482 छात्रों में की छात्रवृत्ति वितरित

आज असम सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के तहत 2016 में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में पात्र पाए गए राज्य के 33 हजार 482 मेधावी छात्रों को ”मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना” की राशि का औपचारिक वितरण शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया के जरिए शिक्षा मंत्री पेगू बताया कि उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे छात्रवृत्ति के धन का उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के लिए करें और पढ़ाई पर ध्यान देकर भविष्य में खुद को अच्छे नागरिक के रूप में स्थापित करने का प्रयास करें। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने छात्रों अभिभावकों के साथ ही स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों को भी कई आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री पेगू के साथ मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रोफेसर ननी गोपाल महंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *