• October 22, 2025

जन्मदिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

 जन्मदिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी 139 में जन्मदिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार, मेयर पिंकी देवी सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, संविधान निर्माता और प्रथम राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान रहा। आजादी के बाद जब पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी तो वैसे समय में उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में देश को संभाला, सजाया और संवारा। राष्ट्रपति जैसे गैर राजनीतिक पद पर काम कर उन्होंने देश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया, नवभारत का निर्माण किया। हम उनके कृतित्व को आत्मसात कर देश और समाज को आगे बढ़ाएं।

एसपी योगेन्द्र कुमार कहा कि आजादी के संघर्ष से लेकर आजादी के बाद तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। चंपारण सत्याग्रह ने देश की आजादी की दिशा बदलती थी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गांधी जी के साथ मिलकर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने कर्तव्य निभाया। डेमोक्रेसी और रूल आफ लॉ की जो नींव डाली, उसी के कारण हमारा देश आगे बढ़ा। वह एक सफल अधिवक्ता भी थे, उनके जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।

मेयर पिंकी देवी ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने सुव्यवस्थित तरीके से देश को सजाया-संवारा। उनका जीवन एक संघर्ष है। स्वतंत्रता के लिए संघर्ष से लेकर अंतिम काल तक उनका जीवन हमें प्रेरित करता है। हम सब समाज और देश के विकास के लिए जाति-पार्टी में नहीं बंटें। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मिलजुल रहे, तभी देश आगे बढ़ेगा। अखंड भारत का उनका सपना तभी साकार होगा। देश की प्रगति के लिए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए।

मौके पर उप मेयर अनिता राय, एडीएम राजेश कुमार सिंह, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, डीईओ शर्मिला राय, एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, डीसीएलआर ऐश्वर्या कश्यप, राजस्व शाखा प्रभारी शशि कुमार, डीपीआरओ निशांत कुमार, स्थानीय नगर पार्षद विजय कुमार सिंह, पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, अमरेन्द्र कुमार सिंह एवं जदयू नेता जुल्फिकार अली सहित अन्य उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *