• December 31, 2025

डॉ ललितेश मिश्र के निधन पर जिला पत्रकार संघ ने किया शोक सभा का आयोजन

 डॉ ललितेश मिश्र के निधन पर जिला पत्रकार संघ ने किया शोक सभा का आयोजन

शहर के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ ललितेश मिश्रा के निधन पर रविवार को रेनबो रिसोर्ट में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन निशांत तथा संचालन आलोक झा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा डॉक्टर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इसके साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि आज दुख की बेला है। डॉ मिश्र का निधन मन को झकझोर दिया है। उनका करियर रांची के कॉलेज से प्राध्यापक के रूप में शुरू किया। वही एमएलटी कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक रूप में वर्षों सेवा कर सेवानिवृत्त हुए।इसके साथ ही अंग्रेजी हिंदुस्तान टाइम्स एवं द टेलीग्राफ संवाददाता के रूप में कार्य किया।वे विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके कलम में अद्भुत क्षमता थी।जिस कारण अंग्रेजी, हिंदी, मैथिली भाषाओं में अनेक पुस्तकों की रचना करते हुए समसामयिक विषयों पर आलोचनात्मक लेख काफी प्रासंगिक है। इसके साथ ही उन्होंने मैथिली साहित्य को अंग्रेजी में अनुवाद कर विश्व पटल पर रखने का कार्य किया।उनका जीवन एकेडमिक कैरियर प्रोफाइल के रूप में सदैव चमकता रहेगा। उनके लेखन पर उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। हमें उनके जीवन से सीख लेकर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।नई पीढ़ी के लिए समाज के प्रहरी के रूप में काम करने का संकल्प ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर विनय कुमार मिश्रा, विनय कसौधन, दिनेश चौधरी, ज्ञान मूर्ति, राजेश कुमार, मनीष सिंह, रितेश हनी, पंकज कुमार सिंह,नीरज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह,आनंद झा, अरविंद झा, राजीव झा, विक्की सिंह, संजू गुप्ता, अमरेंद्र कांत, मोहम्मद जियाउद्दीन, बी एन सिंह पप्पन, त्रिलोक झा, कुंदन सिंह,प्रणव कुमार, शिव कुमार,गौरव कुमार, मोहम्मद अजहरूद्दीन, मुकेश चुन्नू, अनु वर्मा,सुभाष चंद्र झा सहित अन्य मौजूद थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *