• February 27, 2026

महावीर प्रसाद रूंगटा सहित दो आरोपितों की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

 महावीर प्रसाद रूंगटा सहित दो आरोपितों की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मंगलवार को मनी लांड्रिंग के आरोपित महावीर प्रसाद रूंगटा और राकेश कुमार सिंघानिया की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया है। इससे पहले सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 12 अप्रैल को आदेश सुरक्षित रख लिया था।

इन दोनों पर 4.33 करोड़ रुपए की मनी लांड्रिंग करने का आरोप है। ईडी ने पहले ही कंपनियों की 4.10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। दोनों पर लौह अयस्क की तस्करी के लिए फर्जी चालान पर ट्रांसपोर्टेशन कर अवैध कमाई कर मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *