• February 6, 2025

आजमगढ़ में एक तरफा जीत हासिल करेगी भाजपा : ब्रजेश पाठक

 आजमगढ़ में एक तरफा जीत हासिल करेगी भाजपा : ब्रजेश पाठक

जनपद पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करतालपुर में जनसभा को संबोधित किया। केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रूप में भाजपा मना रही है। इसी परिपेक्ष में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के पूरा होने जनसभा में लोग लाखों की संख्या में जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर लोग आए हैं इसलिए हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आजमगढ़ लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी एक तरफा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सभी जाति, धर्म का वोट भाजपा को मिल रहा है। क्योंकि गरीब कल्याण की योजनाएं जनता तक पहुंची हैं। देश के लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार बढ़ा है। कानून व्यवस्था के मामले में आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में अव्वल दर्जे पर है और सभी लोग कमल चुनाव चिन्ह पर वोट देने के लिए मन बना चुके हैं।

हीटवेव से हुई मौत की हो रही है जांच

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में हिटवेव के सम्बंध में हो रही मौत के सवाल कहा कि जो घटना घटी है उसकी जांच चल रही है। हीटवेव से निपटने के लिए पूरा महकमा तैयार है। प्रदेश में सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लगातार चिकित्सक राउंड द क्लार्क वहीं कैंप कर रहे हैं। हीटवेव से निपटने के लिए चिकित्सालयों में पर्याप्त बेड, समुचित इलाज की सुविधा व पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। दवाओं की हमारे पास कोई कमी नहीं है। आजमगढ़ में हीटवेव से करीब 14 मौतों के सवाल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार पूरी तरह से व्यवस्था कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *