• December 30, 2025

दिल्ली विधानसभाः मुख्यमंत्री बोले, मणिपुर पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री

 दिल्ली विधानसभाः मुख्यमंत्री बोले, मणिपुर पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री

दिल्ली विधानसभा में एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस बार चर्चा का विषय मणिपुर था। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मणिपुर पर चुप क्यों है।

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन था। सत्र में मणिपुर के मुद्दे पर सीमित चर्चा की शुरुआत हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने भाग लेते हुए कहा कि दिल्ली के भाजपा विधायक मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहते। उनके लिए मणिपुर कोई मसला नहीं है। सही मायने में भाजपा के लिए ही मणिपुर कोई मसला नहीं है। मुख्यमंत्री ने मणिपुर के हालात को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने मणिपुर के अलावा भारत-चीन सीमा विवाद, आर्थिक भगोड़ों और हिंडनबर्ग मामले को भी उठाया।

इससे पहले दिल्ली विधानसभा से गुरुवार को चार भाजपा विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया। ये सभी मणिपुर पर चर्चा कराए जाने के फैसले का विरोध कर रहे थे। बाहर किए गए विधायकों में अभय वर्मा, जितेन्द्र महाजन, अजय महावार और ओपी शर्मा हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *