ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिंगिजान नदी के पास मिला आधा सड़ा-गला शव

धेमाजी जिले के बरदलनी थाना अंतर्गत शिंगीजान नदी पर बने रेलवे पुल के नीचे से पुलिस ने आज एक अर्धसड़ा-गला शव बरामद किया।

बरदलनी पुलिस थाने के प्रभारी विकास बैश्य द्वारा आज मिली जानकारी के अनुसार, शव मैरून टी-शर्ट और जींस पैंट में था। इलाके में कई दिनों से शव पड़ा होने से दुर्गंध फैल गयी है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह शव कहां से आया है।

बरदलनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धेमाजी सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पहचान के लिए शव को 22 सितंबर तक धेमाजी सिविल अस्पताल में रखने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *