दशहरा मेला के दौरान चाकू से गोदकर किशोर की हत्या
जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के सिरोली गांव में मेला देखने जा रहे एक किशोर को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मृतक सिरोली गांव के वार्ड नंबर 4 के निवासी संजय राय का 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार है। जो दशहरा का मेला देखने अपने गांव से अन्य साथियों के साथ जा रहा था। इसी क्रम में सिरौली पुल पर उसके साथ जा रहे बिट्टू कुमार से उसकी नोकझोंक हो गई जिसके बाद बिट्टू ने उसके चेहरे और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। अन्य साथियों की सूचना पर घर से परिजन पहुंचकर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर लेकर गए, जहां इलाज के गौरव की मौत हो गई।
इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम बाद में परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने मामले कोलेकर गांव के मनोज राय के पुत्र बिट्टू कुमार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।




