• March 2, 2026

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

 अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जून । गौरेला थानांतर्गत गिरवर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक काे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई, जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया है। मृतक युवक गिरवर गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। गौरेला पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *