रांची में बदमाशों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

जिले के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत कांके ब्लॉक चौक के समीप अपराधियों ने गुरुवार सुबह जमीन कारोबारी को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधी पैदल आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद एक व्यक्ति से बाइक लूटकर फरार हो गये। जमीन कारोबारी की पहचान अवधेश कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारी गयी है। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *