• October 17, 2025

छतरपुर : कुर्राहा गांव में कुएं में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

 छतरपुर : कुर्राहा गांव में कुएं में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

मध्य प्रदेश, 2 अगस्त। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर गड़ीमलहरा थाना अंतर्गत कुर्राहा गांव में शुक्रवार सुबह एक कुएं में एक केे बाद एक उतरे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बाप, बेटा और भतीजा के अलावा एक मजदूर है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर न होने पर आक्रोश जताया है।

बताया गया कि कुर्राहा गांव में आज सुबह कुछ मजदूर कुएं के ठीक पास बन रहे मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान मुन्ना कुशवाहा नामक

कारीगर के हाथ से हथौड़ा छूट कर कुएं में गिर गया। जिसे लेने के लिए मुन्ना कुएं में उतरा लेकिन काफी देर तक वह लौट कर नहीं आया। इसके बाद मकान मालिक शेख वसीर कुएं में उतर कर मजदूर काे देखने के लिए गया। जब वह भी देर तक नहीं लौटा ताे पहले शेख वसीर का बेटा शेख असलम और बाद में उसका भतीजा अलताब भी कुएं में उतर गया। जब चारों लोग देर तक नहीं लौटे तो घर के अंदर से कुछ अन्य लोग भी बाहर आ गए। उन्होंने वहां किसी को न देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। एक ग्रामीण ने 100 डायल और एम्बुलेंस को फोन किया। कुछ ग्रामीण पुलिस को लेने थाने चले गए।

तब तक स्थानीय लोगों ने कुएं में गिरे लोगों को निकालने के लिए तार से कांटा बनाकर कोशिश शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों ने चारों

लोगों को खींच कर वाहन निकाला। एम्बुलेंस के आने में देरी होने की वजह से तीन लोगों को निजी वाहनों से अस्पताल भेज दिया गया। जब चौथे व्यक्ति को निकालते समय तक पहुंची एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मुन्ना कुशवाहा उम्र 45, मालिक शेख वसीर उम्र 60, शेख असलम उम्र 37 और अलताब उम्र 21 को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और जब पहुंची तब उसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। उनका कहना है कि अगर समय रहते ऑक्सीजन मिल जाती तो शायद जान बच जाती। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *