ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नगालैंड में चुनाव बहिष्कार में शामिल हुई कांग्रेस

नगालैंड के पूर्वी भाग यानी पूर्वी नगालैंड में स्थानीय संगठन पूर्वी नगालैंड पीपल्स ऑर्गेनाइजेशन एंट द्वारा लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का कांग्रेस पार्टी ने समर्थन करते हुए इस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि यह संगठन फ्रंटियर नगालैंड टेरिटरी फ्रंट की केंद्र सरकार से मांग कर रहा है। विशेष कर जब से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत-म्यांमार सीमा पर बाढ़ लगाने की घोषणा की गई है तब से म्यांमार की सीमा से लगे पूर्वी मणिपुर, पूर्वी मिजोरम तथा पूर्वी नगालैंड मैं स्थानीय संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन अलग-अलग तरीके से शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में नगालैंड के संगठनों ने भी चुनाव प्रक्रियाओं के बहिष्कार की घोषणा की है। ज्ञात हो कि पूर्वोत्तर के इन राज्यों में चुनाव के बहिष्कार होने संबंधी खबरें कोई नई नहीं हैं, लेकिन राष्ट्रीय दल होते हुए भी कांग्रेस का इसमें शामिल होना विशेषज्ञ दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *