• February 26, 2026

रायबरेली, अमेठी के बाद लखनऊ में धन्यवाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस

 रायबरेली, अमेठी के बाद लखनऊ में धन्यवाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा के रायबरेली और अमेठी में जनता को धन्यवाद किया गया। दोनों जनपदों में धन्यवाद यात्रा निकाली गयी तो उत्साहित लखनऊ के महानगर अध्यक्ष अमित त्यागी ने विधानसभाओं में धन्यवाद यात्रा निकालने की घोषणा की है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित के अनुसार विधानसभा वार धन्यवाद यात्रा 13 से 15 जून तक निकाली जायेगी। 13 जून को लखनऊ पूर्वी विधानसभा में जगरानी हास्पिटल के पास रिंग रोड से धन्यवाद यात्रा आरम्भ होगी। लखनऊ कैंट विधानसभा में चित्रगुप्त नगर आलमबाग से अवध हॉस्पिटल होते हुए पूरन नगर तक यात्रा निकाली जायेगी।
14 जून को सरोजनीनगर विधान सभा में सुबहानी खेड़ा तेलीबाग से धन्यवाद यात्रा निकाली जायेगी और इसी दिन लखनऊ उत्तर विधानसभा में छोटा इमामबाड़ा पर एकत्रित होकर मुफ्तीगंज की तरफ होते हुए वापस सत्कंडा चौकी होते हुए घंटाघर तक धन्यवाद यात्रा चलेगी।

15 जून को लखनऊ पश्चिम विधान सभा में चौक मंडी चौराहा से धन्यवाद यात्रा चलेगी तो लखनऊ मध्य विधानसभा में भी चरक चौराहा चौक पर एकत्रित होकर नक्खास तिराहे तक और फिर अकबरी गेट होते हुए चौपटिया टेम्पो स्टैण्ड पर यात्रा समाप्त होगी। सभी विधानसभाओं में धन्यवाद यात्रा का समय सायंकाल 5 बजे रखा गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *