• October 29, 2025

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

 केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

कलेक्ट्रेट से शनिवार को “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का भव्य आगाज किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीएमओ के साथ अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद जन जागरूकता रैली, वेक्टर कंट्रोल वाहनों का फ्लैग ऑफ कर निकली।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ना केवल सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का जिक्र किया बल्कि सकारात्मक परिणाम भी गिनाएं। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सामूहिक रूप से सहयोग जरूरी है। सरकार ने भारत में स्वास्थ्य सेवा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और सस्ती दोनों बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर सुविधाएं बढ़े, इसे लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम आदमी के खर्च को कम करने में पीएम जन औषधि केंद्रों ने सशक्त एवं महती भूमिका निभाई है।

 

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अभियान के द्वारा लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करें। आपसी सामंजस्य बनाकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए शुरू हो रहे इस अभियान को सफल बनाएं। इस संदर्भ में जिन विभागों को जो भी जिम्मेदारियां दी गयी हैं। उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन किया जाए।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा लोगों को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। जिससे संचारी रोगों से लोगों को ग्रसित होने से बचाया जा सके। साथ ही इस दौरान सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। दस्तक अभियान के तहत टीमें डोर टू डोर दस्तक देकर संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। वहीं दूसरी ओर संचारी केसों को ट्रेस करेंगी।

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ली शपथ

कलेक्ट्रेट में आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद संजय, अंबरीश सिंह, डीएम, एसपी, सीएमओ ने बच्चों, अभिभावकों सहित अधिकारी कर्मचारियों के संग शपथ ली कि संचारी रोगों जैसे- मलेरिया, फाइलेरिया, एईएस-जेई, स्क्रब टाइफस, डेंगू, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पायरोसिस, कालाजार, कुष्ठ रोग, क्षय रोग इत्यादि रोकने के लिए हम हर सम्भव प्रयास करेंगे। 10 अगस्त से चलने वाले आई.डी.ए. कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन स्वयं करते हुए जनमानस को सेवन करने हेतु प्रेरित करेंगे, जिससे फाइलेरिया से मुक्ति मिल सके। सभी लोग मिलकर संचारी रोगों, कोविड- 19 एवं अन्य संक्रामक रोगों को हरायेंगे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *