• October 17, 2025

सीएम योगी आज परखेंगे मौनी स्नान एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी, यह है शेड्यूल

मुख्यमत्री आज फिर तीर्थनगरी आएंगे और महाकुंभ नगर में करीब पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान वह योगी महासभा के शिविर में जाने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मौनी अमावस्या स्नान तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री एक सप्ताह के भीतर ही शनिवार को तीसरी बार आएंगे। उन्होंने 19 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान की तैयारियों की समीक्षा की थी। साथ ही शंकराचार्य संगम अन्य संतों से मुलाकात की थी। इसके बाद 22 जनवरी को पूरे मंत्रीमंडल के साथ संगम स्नान किया था। साथ ही कैबिनेट की बैठक हुई थी।
अब शनिवार को वह फिर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर अरैल में करीब 11:30 बजे उतरेगा। इसके बाद वह पांटून पुल से होते हुए योगी महासभा के शिविर में जाएंगे। फिर कल्याण सेवा आश्रम में जाएंगे। मुख्यमंत्री दिन में करीब तीन बजे सेक्टर 18 में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होंगे। वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा एक फरवरी को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। मुख्यमंत्री इनके कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वह करीब साढ़े चार बजे अरैल से हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *