• December 31, 2025

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप राष्ट्रपति धनखड़ से की सौजन्य मुलाकात

 मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप राष्ट्रपति धनखड़ से की सौजन्य मुलाकात

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित उप राष्ट्रपति एनक्लेव में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप राष्ट्रपति धनखड़ को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम् भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश भवन में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भवन में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को लोकसभा चुनाव-2024 में विजयी होने पर शुभकामनाएं दीं। लोकसभा सांसदों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम् भेंट किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *