• October 19, 2025

सीएम भजन लाल शर्मा ने उप राष्ट्रपति और लोकसभाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

 सीएम भजन लाल शर्मा ने उप राष्ट्रपति और लोकसभाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी थे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से उनके अकबर रोड स्थित राजकीय निवास पर जाकर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। लोकसभाध्यक्ष से मुलाकात के उपरांत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित उनके राजकीय निवास पर मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। गडकरी ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को साड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

इसके उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने उनके सरकारी आवास पर गए और उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। इन शिष्टाचार मुलाकातों में लोकसभाध्यक्ष, उप राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने अपना पदभार संभालने के बाद प्रथम बार रविवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की थी।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *