• March 7, 2026

उप्र में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिए 23 करोड़ स्वीकृत

 उप्र में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिए 23 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नदाता किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से प्रभावित 9 जिलों में 23 करोड़ की धनराशि मुआवजा वितरण के लिए एडवांस के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही किसानों को यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में बांदा के लिए 2 करोड़, बस्ती 2 करोड़, चित्रकूट 1 करोड़, जालौन 5 करोड़, झांसी 2 करोड़, ललितपुर 3 करोड़, महोबा 3 करोड़, हारनपुर 3 करोड़ और शामली के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कुल धनराशि 23 करोड़ रुपये हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *