ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आवारा कुत्तों के हमले में मृत बच्ची के परिजन से मिले मुख्यमंत्री, मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले से जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए घटना पर बेहद दुखद जताया।

उन्होंने मृतक बच्ची के परिजनों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। बच्ची के परिजनों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के धोबी घाट इलाके में शनिवार को कुछ आवारा कुत्तों के हमले में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। आज मृतक बच्ची के परिजनों से मिला। आवारा कुत्तों का खुलेआम रिहायशी इलाक़ों में घूमना बेहद गंभीर मामला है। एनडीएमसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस समस्या का तुरंत समाधान करें। बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी है।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे की यह घटना है। एनडीएमसी एरिया में तुगलक लेन के चमन घाट में करीब दो वर्षीय बच्ची माता-पिता के साथ रहती थी। घर के बाहर बच्ची पर कुछ आवार कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई थी। घर में बच्ची को न पाकर परिजन उसकी तलाश करने लगे तो घर के बाहर कुछ कुत्ते बच्ची पर हमला करते हुए देख। परिजनों ने कुत्तों से बच्ची को मुक्त कराया और गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पाल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *