• October 19, 2025

मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश अध्यक्ष ने दी उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस की बधाई

 मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश अध्यक्ष ने दी उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि यह राज्य समृद्धि व सुशासन के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे। महान सनातन धर्म व संस्कृति के अनेक आख्यानों की साक्षी धरा, प्रकृति तथा परमात्मा की विशेष कृपा से आच्छादित, देवभूमि उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस की उत्तराखण्डवासियों को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं !

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने एक्स पर लिखा कि बाबा केदारनाथ जी की कृपादृष्टि से इस राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि सदैव बनी रहे तथा विकास के पथ पर निरंतर गतिमान रहे। प्राकृतिक सौंदर्य और भारतीय संस्कृति के अनूठे संगम वाली देवभूमि “उत्तराखंड राज्य” के समस्त प्रदेशवासियों को उनके राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। विदित हो कि उत्तराखण्ड राज्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। वर्ष 2000 में उत्तराखण्ड अलग राज्य बना।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *