• October 16, 2025

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है, साथ ही उनके दीर्घआयु होने की कामना की है। उन्होंने रविवार को अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए निष्काम कर्मयोगी की भांति अविराम कार्य कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपको मध्यप्रदेश और देश के समस्त नागरिकों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई। परमपिता परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें और आप ऐसे ही भारत के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के साथ नागरिकों के जीवन को खुशहाली, समृद्धि के नव प्रकाश से आलोकित करते रहें।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिए ईश्वर का वरदान हैं, वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र के आदर्श पर चलते हुए सम्पूर्ण विश्व में आपने भारत की एक नई पहचान बनाई है। आपके दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। यह आपके के संकल्पों का ही सुफल है, जो भारत आज एक नये शिखर पर प्रतिष्ठित हुआ है। देश आपके महान नेतृत्व में ऐसे ही तीव्रतम गति से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ता रहे, यही शुभेच्छा। आपके शुभ जन्मदिन पर भगवान महाकाल से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन के लिए करबद्ध प्रार्थना करता हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएं।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *